फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की जद में आने से मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
नोनहरा थाना के कठवामोड़ पर सड़क हादसा में महिला की मौत के बाद पकडा गया ट्रक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के अटवा मोड़ पुलिस चौकी के पास ट्रक की जद में आने से मां की मौत हो गई, जबकि उसका मासूम पुत्र गंभीर रूप से और बाइक चला रहा चचेरा भाई घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक खुद पुलिस के पास चला गया। पुलिस ने शव के साथ ही चालक को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी अनीता राजभर (30) अपने चार वर्षीय पुत्र आर्यन और चचेरा भाई मनोज राजभर (27) के साथ बाइक से मायके जा रही थी। कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग पर अटवा मोड़ पुलिस चौकी के बाद मनोज ने गिट्टी लदे ट्रक को ओवरटेक कर जैसे ही आगे आया, ट्रक से टक्कर हो गई। अनीता पहिया के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से और चचेरा भाई हल्के रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद तत्काल चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी विजयकांत द्विवेदी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालक सोनू ने खुद अपने को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल को बच्चे को जिला अस्पताल भेजवाया। हल्के रूप से घायल मनोज ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार करने लगे। परिवार के पुरुष सदस्य कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई मोहन राजभर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें