फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटे का कटा पैर, हादसा या खुदकुशी? जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Feb 2023 10:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर शनिवार की देर शाम ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत हो गई और चार वर्षीय बेटे के का बायां पैर कट गया। बच्चे की हालत गंभीर है। उसे वाराणसी रेफर किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले में शनिवार देर शाम ट्रेन से कटकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार वर्षीय बेटे के का बायां पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। यह साफ नहीं है कि यह हादसा है या खुदकुशी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, महिला शाम में घर से यह कर निकली थी कि वो बाजार से कुछ सामान लाने जा रही है। उसका पति घर पर इंतजार कर रहा था। लेकिन उसे इस दर्दनाक घटना की सूचना मिली। 

विज्ञापन


सैदपुर के वार्ड 11 के रहेड्डा मोहल्ला निवासी सुरेश यादव की पत्नी नगीना यादव (32) अपनी बेटी साक्षी उर्फ सिद्धि (8) और बेटे दिव्यांश (4) को साथ लेकर शाम छह बजे घर से निकली। घर से निकलते समय उसने अपने पति से कहा कि कुछ सामान लेने बाजार जा रही हूं। शाम सात बजे तक वह घर नहीं लौटी।

इस बीच सूचना मिली कि कोई महिला ग्रामीण बैंक की शाखा के पीछे औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर मालगाड़ी से कट गई और उसके साथ बच्चे भी हैं। सुरेश मौके पर पहुंचा तो शिनाख्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया। घायल बच्चे को वाराणसी रेफर किया गया। सैदपुर कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें