फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में बहू और बेटे ने मां का मार डाला

Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो,
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात भूमि विवाद में बेटे ने अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर मां की जान ले ली। घटना के बाद मृतका के छोटे पुत्र के बेटे (पोते) की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

नसरतपुर गांव निवासी फेकनी देवी (65) के पति भोभल  यादव की पांच साल पहले मौत हो गई थी। फेफनी अपने छोटे पुत्र केदार और उसकी पत्नी मालती देवी के साथ रहती थी। फेकनी ने अपने हिस्से की कुछ जमीन छोटी बहू के नाम लिख दिया था। इसे लेकर बड़ी बहू मनिया से मालती का मनमुटाव चल रहा था। इस बात को लेकर आए दिन दोनों में कहा-सुनी के साथ ही झगड़ा भी होता रहता था। 


शुक्रवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों में एक बार फिर से विवाद हो गया। इस विवाद ने तूल ने पकड़ लिया और भाइयों के बीच झगड़ा शुुरू हो गया। पूरे दिन घर का माहौल अशांत रहा। रात करीब नौ बजे फेकनी की बहू और बेटों में विवाद शुरू कर दिया। फेकनी दोनों को समझाने में जुट गई। इसी बीच बड़े बेटे लालजी यादव, उसका पुत्र श्रवण और उसकी पत्नी मनिया ने फेकनी पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार करने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट कर शांत कराया, लेकिन तब तक गंभीर रूप सेघायल फेकनी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन



 छोटे बेटे केदार के पुत्र जितेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे मेंलेकर थाने ले आई। 
 इस मामले में केदार के पुत्र जितेंद्र ने बड़े पिता लालजी यादव, उसके पुत्र श्रवण यादव और उसकी पत्नी मनिया देवी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुशील यादव ने बताया तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें