फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर ट्रांसफार्मर जले, पानी का संकट

Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो,
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के विभिन्न विद्युत सब-स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में करीब दर्जनभर ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इसके चलते इन गांवों के सैकड़ों घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली के अभाव में जहां पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है, वहीं सिंचाई की समस्या पैदा होने से किसान चिंतित हैं। ऐसे में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ जहां बारिश नहीं होने से खेती पिछड़ रही है वहीं ट्रांसफार्मर जलने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन



सुहवल स्थित ताड़ीघाट विद्युत सब स्टेशन एवं रेवतीपुर विद्युत सब  स्टेशन के अंतर्गत सुहवल शिवाला चट्टी के लिए लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक पखवारे से जला है। पटखौलिया गांव के  पश्चिम तरफ लगा 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगभग एक हफ्ते से जले पड़े हैं। 

इसके चलते संबंधित क्षेत्र के आधी आबादी को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। ताड़ीघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 10 दिनों से जला होने से करीब 80 घरों में बिजली गुल है। साइतबांध वनवासी बस्ती के पास लगा 25  केवीए का ट्रांसफार्मर 20 दिनों से जला होने से 40 घर अंधेरे में है। 
विज्ञापन

नगसर नेवाजू राय की दलित बस्ती के पास लगा 63 केवीए का  ट्रांसफार्मर 20 दिनों से जला पड़ा है। नवली गांव के दक्षिणी छोर पर लगा 100  केवीए एवं 25 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत 15 दिनों से जला पड़ा है। इसी तरह त्रिलोकपुर  गांव में लगा 63 केवीए एवं 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 10 दिन, रामपुर गांव में 25 केवीए का दो ट्रांसफार्मर 15 दिन, रेवतीपुर  गांव में 25 केवीए का दो ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों से जलने से गांवों में पानी और सिंचाई के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। 


क्षेत्र के  छोटू राय, विवेक शर्मा, बबलू राय, मनोज राय, उमाशंकर सिंह, हरिशंकर सिंह, रमेश  यादव, हीरा यादव, मोती यादव आदि का कहना कि विभागीय लापरवाही के चलते  जले ट्रांसफार्मरों को समय से नहीं बदला जा रहा है।  किसानों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो धान की नर्सरी डालने से लेकर धान की रोपाई में  संकट के बादल खड़े हो सकते हैं। बिजली न रहने की वजह से नहरों से भी पानी कम मिल पा रहा है। किसानों एवं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इन ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया तो लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। वहीं इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता संतोष मौर्या  ने बताया की जले हुए सभी ट्रांसफार्मरों को जल्द ही बदल दिया जाएगा। जिससे कि आपूर्ति सुचारु रूप से चालू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें