फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मां-बेटी की मौत, पशुओं के लिए खेत में घास काटते समय हुआ हादसा

Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
बिजली का करंट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव स्थित सिवान में बुधवार को बिजली के खंभे के स्टेवायर में उतरे करंट से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सवना गांव निवासी मुनीब राम की पत्नी श्याम दुलारी देवी (42) एवं अपनी सबसे छोटी बेटी रिंकू (15) के साथ सुबह आठ बजे पशुओं के लिए घास लाने खेत की तरफ गई थी। वहां स्थित विद्युत खंभे के पास घास काटते समय किशोरी स्टेवायर में उतरे करंट की चपेट में आ गई, वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।

यह देख मां श्यामदुलारी दौड़ी और जैसे ही उसके शरीर को छुआ तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेत की तरफ आ रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इधर, मां और बेटी की मौत से परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें