फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा,संचालक और आशा बहू के खिलाफ दर्ज केस कराने का आदेश

Wed, 15 Apr 2020 11:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी निवासी चंदन वर्मा की पत्नी खुशबू को विशनपुरा निवासी आशा बहू शारदा ने जिला अस्पताल के बजाए बकुलियापुर (नागतारा रोड) पर अंधऊ के पास स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया था। बुधवार की दोपहर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में अपर सीएमओ और नोडल अधिकारी प्रगति कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा। मामले की जांच-पड़ताल क। जांच में गनपति क्लीनिक फर्जी पाया गया। इससे उसको सीज करने की कार्रवाई की गई।

बताया कि आशा बहू एवं क्लीनिक संचालक रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें