क्राइम ब्रांच की टीम और कई थानों की पुलिस ने गुरुवार की रात दिलदारनगर थाना के अमौरा पानी टंकी के पास हल्की मुठभेड़ के बाद एक इनामी अनूप राय बदमाश को उसके तीन साथियों को धर-दबोचा। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस,
बाइक और लूट का रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तार अनूप भांवरकोल के खैराबारी में 2 जुलाई को हुई रामरूप की हत्या में वांछित है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दिलदारनगर थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को पूर्व फौजी अंगद यादव से 1 लाख
76 हजार रुपये लूटने वाला अपराधी अपने कुछ साथियों के साथ आ रहा है। यह सूचना मिलते ही वह हरकत में आ गए। क्राइम ब्रांच श्रीप्रकाश शुक्ल और टीम सहित कई थाना की पुलिस के साथ दिलदारनगर के अमौरा पानी के टंकी के पास
पहुंच गए और रात में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार लोग आते दिखाई दिए। पास आते ही जैसे ही पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, वह भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने दौड़ाकर और
घेरेबंदी कर चारों बदमाशों को दबोच लिया। फंदे में आए बदमाशों में करीमुद्दीन के जोगामुसाहिब निवासी इनामिया हत्या का आरोपी अनूप राय, मुहम्मदाबाद के मिरदहा निवासी शाहिद उर्फ लड्डन, आबादान बैरान निवासी मृत्युंजय पासवान
और सोनभद्र के राबर्ट्सगंज निवासी शिवपूजन तिवारी शामिल है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अनूप राय भांवरकोल थाना क्षेत्र के खैराबारी में हुई 2 जुलाई को हुई रामरूप की हत्या में वांछित है। इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 सौ रुपये का
इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए बगमाशों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, 2 जिंदा और 1 खोखा कारतूस, 10 किलो गांजा, दो बाइक और लूट का 11570 रुपये बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनामिया बदमाश अनूप राय के साथ गिरफ्त में आया शाहिद उर्फ लड्डन शातिर लुटेरा और सुपारी किलर है। वह काफी समय गांजा के धंधा में भी लिप्त है। अपने साथियों के सात बिहार से गांजा लाकर यहां
पर इसकी बिक्री करता है। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि 10 अगस्त को वह अपने साथी पप्पू, गुड्डू एवं साथ मिलकर दिलदारनगर के बभनौलिया गांव के पास साइकल से बैंक से पैसा निकालकर जा रहे रेवतीपुर थाना के बितुकहा निवासी
पूर्व फौजी अंगद यादव से लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के पैसा में से राजू ने 25 हजार रुपये मुझे दिया और पैसा बाद में बांटने की बात कहकर चला गया। मुझे मिले पैसे में से आधा से अधिक खर्च हो गया है। पुलिस ने शाहिद के
पास से पुलिस ने लूट का 11570 रुपया बरामद किया।