फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ गए मच्छर, नगर निकायों में नहीं शुरू हुई फाॅगिंग

विज्ञापन
बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के भूमिहार टोली में बजबजाता खुला कच्चा नाला -संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के आठ नगर निकायों में सफाई व फॉगिंग के नाम पर हर महीने 1.43 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाती है, इसके बाद भी किसी भी नगर निकाय में फॉगिंग नहीं हो रही है। जबकि गर्मी गर्मी बढ़ने से मच्छरों से लोग परेशान हैं। नगर निकाय क्षेत्रों में करीब 3.10 लाख की आबादी निवास करती है। जिले में गाजीपुर, जमानिया व मुहम्मदाबाद नगर पालिका है, जबकि जंगीपुर, दिलदारनगर, बहादुरगंज, सैदपुर और सादात नगर पंचायत है। इन आठों निकायों में रहने वाले करीब 3.10 लाख लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं।
विज्ञापन

मच्छरों से बचाव के लिए लोग जेब ढीली कर बाजार से मच्छररोधी अगरबत्ती व क्वाइल खरीद रहे हैं। हालांकि इन मच्छररोधी दवाओं का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। एक ओर फॉगिंग नहीं कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निकाय क्षेत्रों में मार्गों पर जलभराव, बजबजाती नालियां और खुले में पड़े कूड़े के ढेर मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बना रहे हैं।
गाजीपुर नगर पालिका में टैक्सी स्टैंड के खुले नाले की महीनों से सफाई नहीं की गई है। नाला कूड़े से पटा हुआ है। इसी तरह नवापुरा के पास खुले में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जबकि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए करीब 390 सफाईकर्मी तैनात हैं। इनमें 80 स्थायी, 60 संविदाकर्मी और 250 आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा कूड़ा उठान के लिए 17 टेंपो, 12 ट्रैक्टर, 8 मैजिक, एक डंपर, दो हाइवा और दो कॉम्पेक्टर लगाए गए हैं। सफाई व फॉगिंग के नाम पर हर महीने करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन


जंगीपुर नगर पंचायत में रामजानकी पोखरा के पास मार्ग पर जलभराव की स्थिति है। नाली जाम होने से पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जंगीपुर नगर पंचायत में सफाई व फॉगिंग के नाम पर हर महीने करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। यहां 19 स्थायी, 14 संविदाकर्मी और 25 आउटसोर्सिंग कर्मचारी तैनात हैं।
सभी नगर निकायों में नियमित रूप से फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया है। - आयुष चौधरी, सीआरओ/प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें