फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होली के विवाद में मारपीट, दो दिन बाद आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के कस्बा गौर गांव में होली के दिन रंग लगाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा गौर निवासी दीपक राजभर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि चार मार्च को होली के दिन रंग लगाने के विवाद को लेकर उसके सगे भाई ऋषिकेश राजभर, पवन राजभर और मनीष राजभर ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी पत्नी सुनीता और पिता रामजी राजभर को भी पीटा गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान विक्रम राजभर, राजा राजभर, भरत राजभर, रवि राजभर और राहुल राजभर भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे रुपये और अन्य सामान उठा ले गए। मारपीट में घायल पीड़ित पक्ष ने दो दिन तक प्राथमिक उपचार कराया, जिसके बाद आठ मार्च को थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें