फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से ज्यादा निर्दल प्रत्याशी जहूराबाद में

Tue, 21 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के सातों विधान सभा क्षेत्रों में से जहूराबाद ही एक ऐसा विस क्षेत्र है। जहां सबसे अधिक निर्दल प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है। जबकि जनपद के दो विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में निर्दल उम्मीदवार नहीं हैं। मुहम्मदाबाद विस में दो, सदर विस में एक और जमानिया में एक निर्दल चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


सबसे रोचक बात तो यह है कि इन सभी नौ निर्दल प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न से कहीं अलग एक निर्दल का चुनाव चिह्न चारपाई है, जो सबसे भिन्न हैं। चारपाई चुनाव चिह्न अलग-अलग तीन विधान सभाओं के अन्य उम्मीदवारों को भी आवंटित किया गया है। लेकिन तीनों उम्मीदवार विभिन्न राजनीतिक दलों से प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

जनपद में आठ मार्च को अंतिम चरण में होने वाले मतदान को लेकर जहां जिला और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी करने में लगी हुई है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दल भी इस चुनावी अखाड़े में दो-दो हाथ करने के लिए नुरा कुश्ती शुरू कर दी है। विधान सभा क्षेत्रों से 84 उम्मीदवारों ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय रूप में पर्चा भरा था। बीते 17 फरवरी को हुए नामांकन पत्रों की जांच में 11 उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त कर दिए गए। इसके बाद बीते 20 फरवरी को नाम वापसी में दो निर्दल उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन


शेष बचे 71 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था। अब शेष बचे निर्दल उम्मीदवारों के आकड़ों पर नजर डाली जाए तो जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र से 5 और मुहम्मदाबाद से 2 निर्दल उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जबकि सदर और जमानिया विस में एक-एक उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, वहीं सैदपुर और जखनियां विधानसभा क्षेत्रों में निर्दल उम्मीदवार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें