फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी में 15 को जेल

Tue, 21 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
आगजनी में 15 को जेल
विज्ञापन
हमर थाने से महज 100 मीटर दूर बीते 18 फरवरी की शाम खराब सड़क पर ट्रक पलटने के बाद उपद्रवियों ने गहमर थाने में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। इस मामले में सीसी टीवी कैमरे से उपद्रवियों को चिह्नित कर उन्हें पकड़ने का काम किया जा रहा है। गहमर कांड में पकड़े गए 17 आरोपियों में से 15 को पुलिस ने सोमवार को चालान कर दिया। सभी को कोर्ट में सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपियों को चालान करने से पहले पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने पत्रकारवार्ता कर आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले लोगों का चेहरा सामने लाया। उधर पकड़ेे गए दो अन्य को साथियों को शक का लाभ देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों के पोस्टर बनवाए जाएंगे। जिसे विस क्षेत्र में लगाया जाएगा। ऐसा करने से जनता का सहयोग भी पुलिस को मिलेगा। बताया कि थाने में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें सुजीत सिंह, विकास सिंह, विवेक सिंह, हरेंद्र सिंह, राम सिंह, मुनेश्वर सिंह, रघुवीर सिंह, पवन सिंह, रोहित सिंह, प्रवीण सिंह, दिलीप भारती, अमित सिंह, चंदन सिंह, बंद्री राम, राजेश कुमार सिंह, गोपाल राय पट्टी के सुनील सिंह और भौरव राय पट्टी के विवेक कुमार शामिल थे।

सीसी टीवी फुटेज के आधार पर इसमें से 15 लोग आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देते दिखाई दिए। जबकि दो लोग गोपाल राय पट्टी के सुनीत सिंह और भौरव राय पट्टी के विवेक कुमार के खिलाफ सीसी टीवी फुटेज में साक्ष्य न मिलने पर शक के आधार पर इन्हें छोड़ दिया गया है। एसपी ने बताया कि 15 दोषियों पर विभिन्न धाराआें के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस कप्तान ने बताया कि विधानसभा चुनाव सिर पर है। मेरी पहली प्राथमिकता विधानसभा चुनाव को देखना है। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस दबिश की कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें