फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीएचसी में ईसीजी, एचआईवी, डेंगू, चिकनगुनिया और वीडीआरएल समेत 18 से अधिक जांचें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दशक बाद जांच सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पहले यहां टीबी और हीमोग्लोबिन की ही जांच होती थी। सोमवार से ईसीजी, एचआईवी, वीडीआरएल, डेंगू, चिकनगुनिया, पीलिया और बलगम समेत 18 से अधिक जांचें शुरू हो गई हैं। इससे मरीजों को जरूरी जांच के लिए करीब सात किलोमीटर दूर बरूईन सीएचसी और करीब 30 किमी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीएचसी में प्रतिदिन 100 से अधिक संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। जांच और उपचार के साथ चिकित्सकों की ओर से मरीजों को आवश्यक काउंसिलिंग भी दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से सामान्य और गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान समय पर होने की उम्मीद है। इससे मरीजों के समय और धन की भी बचत होगी।
प्रभारी अधीक्षक एवं चिकित्साधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि पहले पीएचसी में केवल दो तरह की जांचें होती थीं। अब 18 से अधिक जांच सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। भविष्य में स्वास्थ्य केंद्र को अन्य गंभीर रोगों की जांच सुविधाओं से भी लैस करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें