फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्क्रीनिंग में मिल रहे बीपी और शुगर के ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग अभियान चले करीब एक पखवारा बीत चुका है। अब तक उच्च रक्तचाप और मधुमेह के ज्यादा मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

गठित 545 टीमें गांव-गांव पहुंचकर 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही हैं। इसमें एएनएम, सीएचओ, आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इस दौरान मरीजों को दवा उपलब्ध कराने के साथ परेशानी बढ़ने पर हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
पूरे अभियान की मॉनीटरिंग सीएमओ जहां स्वयं कर रहे हैं, वहीं ऑनलाइन रिपोर्ट पर भी नजर बनाए हुए हैं। शहर एवं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को गैर संचारी बीमारी जैसे मधुमेह, ब्लड प्रेशर, फेफड़े से जुड़ी बीमारियों, कैंसर, हृदय रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ठोस कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 20 फरवरी से संचालित अभियान में गांव-गांव पहुंच रही टीम के सदस्य घर- घर पहुंचकर 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। परीक्षण का पूरा ब्योरा ऑनलाइन भरा जा रहा है। यहीं नहीं उन्हें गैर संचारी बीमारी की शिकायत मिलने पर पास के अस्पतालों में लाकर जांच कराने के बाद उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहां स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। साथ ही उस मरीज के हायर सेंटर में उपचार को लेकर भी निगरानी की जा रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि जनपद में स्क्रीनिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें