फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी कर रही टीम, तैयार की जा रही सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विदेशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पूरी दुनिया सकते में हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड पर है। जनपद में 15 के अंदर विदेश से आए लोगों पर विभाग ने जहां नजर रखनी शुरू कर दी है। ट्रेस किए जा चुके गैर प्रवासियों व उनके परिवारों की निगरानी करने के साथ संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही एहतियात एवं सतर्कता बरतने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जो शुरू हुआ, वह अब तक जारी है। हालांकि संक्रमितों के मिलने की संख्या में कमी जरूर आई है। ऐसे में ब्रिटेन सहित अन्य देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से एक बार फिर केंद्र व प्रदेश के निर्देश पर विभाग अलर्ट हो चुका है। शासन की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक विदेश से आए लोगों को जहां ट्रेस किया जा रहा है। वहीं उनकी जांच कराने के लिए स्वैब सैंपलिंग भी कराई गई है। इसके साथ ही ऐसे लोगों के घर व संपर्क में आए व्यक्तियों की सूची भी सर्वे टीम के माध्यम से तैयार कराई जा रही है, जिससे चार-पांच दिन के बाद इनका आरटीपीसीआर कराया जा सके। इधर मेडिकल टीम शहर के गोराबाजार स्थित यूूके से आई एक महिला की जांच कराई गई और रिपोर्ट भी निगेटिव आई। ऐसे में उन्हें क्वारंटीन करने के साथ संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। इसके अलावा कासिमबाद ब्लाक के रेंगा गांव और हंसराजपुर में आयरलैंड से आने के बाद वापस लौटने वाले व्यक्ति के परिवार व अन्य लोगों की सूची लगभग तैयार कर ली गई है। इसके बाद चार से पांच दिन बाद सभी की आरटीपीसीआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें