नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के गोहंदा विशुनपुरा में खड़ी सरकारी अफीम की खेती को मनबढ़ों ने बर्बाद कर दिया। किसान ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। किसान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
गोहंदा गांव निवासी किसान रामप्रसाद सिंह ने नाम से अफीम खेती के लिए लाइसेंस मिला हुआ हैं। बीते मंगलवार की रात कुछ मनबढ़ों ने अफीम की फसल को तबाह कर दिया। बुधवार को जब किसान रोज की तरह सुबह निगरानी करने खेत पर पहुंचा तो देखा की उसकी फसल पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है।
उसने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में लग गई। किसान की ओर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित किसान ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पूरे गांव में केवल तीन लोगों को अफीम बुवाई का लाइसेंस मिला है। जबकि फसल केवल मेरी खराब की गई है।
किसान ने इसकी सूचना पर नारकोटिक्स अधिकारी को भी दे दिया है। जमानिया सीओ आरडी यादव ने कहा कि अफिम की खेती नष्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी भी जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। बहुत जल्द पुलिस उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लेगी।