फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी पर भड़की विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में रामलीला समिति के अध्यक्ष सहित कुल 14 लोगों की जमानत के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नारेबाजी की। इस दौरान वहां मौजूद विधायक सुनीता सिंह नारेबाजी करने वालों पर भड़क र्गइं और नाराज होकर चली र्गईं।
विज्ञापन

रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता बीते बृहस्पतिवार को कोतवाली में अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठे थे। इससे नाराज होकर एसडीएम भारत भार्गव ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए 14 लोगों को जेल भेज दिया था। वहीं 36 अन्य धरना पर बैठे लोगों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था। शांतिभंग में जेल में बंद लोगों की जमानत के लिए परिजन सहित जमानतदार एसडीएम के न्यायालय पहुंचे, लेकिन उस समय संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। इसी दौरान विधायक सुनीता सिंह किसी काम से तहसील पहुंची। उन्हें देख जेल में बंद जयप्रकाश सहित अन्य लोगों की रिहाई कराने को लेकर लोग नारेबाजी करने लगे। वहीं कुछ लोग इस बाबत विधायक से वार्ता करने का प्रयास किया तो विधायक भड़क गईं और तरीका सिखाते हुए तहसील के अंदर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें