मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम को पोखरी में एक चारवर्षीय बालक का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक रविवार की शाम से ही गायब था।
जहूराबाद निवासी रमेश यादव का चारवर्षीय पुत्र शिवम यादव अपने माता सुभावती देवी के साथ रविवार को ननिहाल सलेमपुर आया हुआ था। शाम में खेलते खेलते घर के पीछे स्थित पोखरी के पास चला गया और पैर फिसलने से पानी में डूब गया। ननिहाल के लोग बालक की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन देर शाम ग्रामीणों की नजर पोखरी में बालक के उतराये शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने बालक के शव को पानी से बाहर निकला। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।