फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, सिंगेरा गांव दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सामने एक मकान में पांच की संख्या में घुसे डकैतों ने 5000 रुपये नगदी समेत हजारों रुपये आभूषण समेत मोबाइल और साइकिल तक लेकर चले गए। पीड़ितों की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इलाके के सिगेंरा चट्टी से फेफरा गांव जाने वाले रास्ते पर महेंद्र यादव का मकान है। देशी शराब की दुकान के सामने मकान होने से वह खाने-पीने वाली वस्तुएं बेचते है। परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे चार-पांच की संख्या में अज्ञात बदमाश पहुंचे और महेंद्र यादव को जगाकर धारदार हथियार से डरा शराब मांगने लगे। जब पीड़ित ने शराब न होने की बात कही, तो उन्होंने नींद में सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को एक जगह कमरे में एकत्र कर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार नकदी, सोने का आभूषण, दर्जनों सेट कपड़ा, साड़ी, रंगीन टीवी, एक साइकिल,चार मोबाइल लेते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस सबंध में थानाध्यक्ष शरद चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें