फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने चेनपुलिंग कर नार्थईस्ट एक्सप्रेस रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के करहिया हल्ट रेलवे स्टेशन के क्राॅसिंग के पास शनिवार की सुबह अराजकतत्वों ने कामाख्या - आनंद बिहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोक दिया। रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग पर ट्रेन रुकते ही अफरा-तफरी मच गई। गार्ड व लोकों पायलट ने मौके पर जाकर समस्या को दूर किया। तब जाकर ट्रेन 15 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं, चेनपुलिंग के चलते स्पेशल ट्रेन गहमर स्टेशन पर रुकी रही।
विज्ञापन

कामाख्या आनंद बिहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को गहमर स्टेशन से थ्रू-सिंगनल मिलने पर ट्रेन पूरी गति से आगे बढ़ रही थी। तभी ट्रेन में सवार कुछ अराजकतत्वों ने करहिया के रेलवे क्राॅसिंग के पास चेन पुलिंग कर रोक दिया। अचानक लगी ब्रेक से तेज आवाज हुई और ट्रेन रुक गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, ट्रेन में सवार अराजकतत्व ट्रेन से उतरकर भाग गए। चेन पुलिंग होने पर पायलट और लोको पायलट मौके पर पहुंचे और तकनीकी समस्या को दूर किया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान ट्रेन 15 मिनट तक रेलवे क्राॅसिंग पर खड़ी रहने के कारण क्राॅसिंग को दोनों तरफ जाम लग गया। भदौरा स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका था। हालांकि इससे कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें