शहर के तुलसीपुर स्थित महाराणा प्रताप भवन में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामज
गाजीपुर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास की ओर से महाराणा प्रताप जयंती शनिवार को शहर से सटे तुलसीपुर स्थित भवन में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद डाॅ. रामजी सिंह ने कहा कि हमें हल्दी घाटी की मिट्टी से प्रेरणा लेनी होगी तभी हम समाज की सुरक्षा कर पाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व महासचिव रामपूजन सिंह ने कहा की संस्था की गतिविधियों को पूर्वांचल के आगे हमें विस्तारित करना होगा। इसके लिए विशेष रूप से एकजुट होकर इस विषय पर काम करना होगा। संयोजक नरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि संगठन बहुत मजबूती से अपना कार्य कर रहा है।
कमलेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। अध्यक्षता करते हुए प्रो. हरिकेश सिंह ने नए सिरे से सबको संगठित कर समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने पर जोर दिया। कर्मवीर सत्यदेव सिंह पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन सावित्री सिंह ने फीता काट कर किया। परीक्षित सिंह ने भवन में वैवाहिक समारोह के लिए दो कमरे बनाने के लिए सहयोग प्रदान किया।