फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर बदमाश ने की फायरिंग, पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 11:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में माल बरामदगी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौना चट्टी पर लूट की कोशिश करने में पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसकी निशानदेही पर माल बरामद करने गई पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह भागने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बदमाश उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर फायरिंग किया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
खानपुर थाना क्षेत्र के सौना मोड़ पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.28 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया लेकिन, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक कमलेश यादव के साहस के कारण एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान शैलेश यादव उर्फ सोनू निवासी खटहरा थाना केराकत, जौनपुर के रूप में हुई। 

पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई इस वारदात के अलावा उसने अपने साथियों के साथ नंदगंज थाना अंतर्गत चिलार त्रिमुहानी के पास 23 अगस्त को भी लूट किया। लूट का माल सुखबीर एग्रो राइस मिल के पीछे फतेहउल्लापुर पुलिया के पास बरामद कराने के लिए आरोपी को लेकर रात में पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बरामदगी के दौरान शैलेश यादव अचानक उप निरीक्षक आनंद गुप्ता को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिया के किनारे झाड़ियो की तरफ भागा और पुलिस पर फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नंदगंज भेजा गया। आरोपी पर गाजीपुर और जौनपुर में मिलाकर कुल दस मुकदमें दर्ज हैं।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें