फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नगदी सहित लाखों का जेवरात उड़ाया

Tue, 24 Mar 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर कोतवाली के सुखदेवपुर गांव में स्थित एक मकान को सोमवार की रात चोरों ने खंगाल दिया। इस दौरान चोर मकान में रखे 15 हजार रुपये नगदी सहित करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर और कीमती कपड़े उठा ले गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन



सुखदेवपुर गांव निवासी पवन यादव सोमवार की रात खाना खाकर परिवार के साथ कमरे में सो गया। आधी रात के बाद चोर मकान के छत पर चढ़े। इसके बाद वहां रखी बांस की सीढ़ी के सहारे नीचे उतर गए। कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोर बड़े बक्से से 15 हजार रुपया नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर के साथ ही कीमती कपड़े निकाल रहे थे। इसी दौरान पवन की पुत्री नेहा (12) की नींद खुल गई।

जैसे ही उसकी नजर गलियारे में टहल रहे एक व्यक्ति पर पड़ी, वह शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकरपरिवार के अन्य लोग जग गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक चोर सामान लेकर वहां से फरार हो गए। पवन जब कमरे में गए गया तो देखा कि बक्सा खुला है। उसने रात में ही घर से बाहर निकलकर चोरों की इधर-उधर तलाश ली, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी होते ही सुबह पीडि़त के घर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीडि़त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने पीडि़त से बातचीत करने के बाद मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें