फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वेस्टर्न वॉरियर्स को 3-1 से हराकर मिडिल रॉक सेमीफाइनल में

विज्ञापन
रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते मिडिल रॉक और वेस्टर्न वॉरियर्स
विज्ञापन
रेवतीपुर। गांव के ग्रीन पार्क स्टेडियम में रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग आयोजित है। रविवार की शाम खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिडिल रॉक ने वेस्टर्न वॉरियर्स को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच के 9वें मिनट में मिडिल रॉक के अजय ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 19वें मिनट में अरविंद पाल ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ तक मिडिल रॉक ने अपनी बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में वेस्टर्न वॉरियर्स ने वापसी का प्रयास किया। 49वें मिनट में पेनल्टी के जरिए सुदामा पाल ने गोल कर स्कोर 2-1 किया।
विज्ञापन

56वें मिनट में अजय कुमार ने अपना दूसरा गोल करते हुए मिडिल रॉक की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद अंत तक मिडिल रॉक ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की। मैच में निर्णायक की भूमिका धुरंधर यादव और कमेंट्रेटर की जनमेजय चौरसिया ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें