भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव के पास सोमवार की रात 10:00 बजे कार के धक्के से साइकिल सवार होमगार्ड प्रमोद यादव (45) और बाइक 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई शुरू कर दी ।
जंगीपुर थानाध्यक्ष प्रभारी एसपी पांडेय ने बताया कि देवकठिया गांव के सामने साइकिल से जा रहे हसनापुर निवासी होमगार्ड प्रमोद यादव और बाइक सवार 40 वर्षीय अज्ञात युवक की तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने धक्का मार दिया। हादसे साइकिल सवार होमगार्ड सहित दो की मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल कार सवार दो युवकों को उपचार के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी एसपी पांडेय ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।