फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ घायल, दाया हाथ कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 89/बी पर मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे में उनका दाया हाथ कट गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


स्थानीय स्टेशन पर तैनात जीआरपी दीवान धर्मराज सिंह ने बताया कि असईचंदपुर गांव निवासी अमित सिंह पुत्र कपिल मुनि मंगलवार की रात जमानिया स्टेशन बाजार में आयोजित रामलीला और मेला देखने आए थे। रात करीब 8 बजकर 11 मिनट पर वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान डाउन लाइन से गुजर रही गाड़ी संख्या 13202 लोकमान्य तिलक-राजगीर (बॉम्बे जनता एक्सप्रेस) की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका दाया हाथ कटकर अलग हो गया और वह लहूलुहान होकर ट्रैक किनारे गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता और मानवीय संवेदना दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल अमित सिंह को तत्काल बाइक पर बैठाकर स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ रूद्रकांत सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए गाजीपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें