फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेधावियों को मेडल और किताबें देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले 14 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में सहायक वैज्ञानिक मनोहर विश्वकर्मा और अन्य अतिथियों ने मेडल एवं किताबें देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य उदयराज ने कड़ी मेहनत एवं चुनौतियों का सामना करने की सीख दी। विद्यालय में इंटर विज्ञान वर्ग में 86 प्रतिशत अंक पाकर दो विद्यार्थियों आर्यन मौर्या एवं शुभम कुमार ने पहला, सुधा यादव ने 85.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और आशीष कुमार ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। मानविकी वर्ग में प्रबुद्ध गोयल ने 79.4 फीसदी अंक के साथ प्रथम, सोनू कुमार ने 69 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय एवं रत्ना तृतीय स्थान पर रहीं। व्यावसायिक वर्ग में आंचल विश्वकर्मा पहले, तन्नू दूसरे एवं समीना परवीन ने तीसरा स्थान पाया। हाईस्कूल में 93 प्रतिशत अंकों के साथ आदित्य यादव प्रथम, 92.5 के साथ टुनटुन द्वितीय एवं रूना और खुशी ने 86.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता गिरीश चौबे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें