फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेधावियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के एमएएच इंटर कॉलेज के सर सैयद हॉल में सोमवार की शाम को प्रतिभा सम्मान समारोह, कवि गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने वाली मेधावी छात्रा अलीशा कौसर, नीट में सफल सौरभ मौर्य तथा मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रवेश पाकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली अंजली कुशवाहा को मुख्य अतिथि रमजान बख्श ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों में डाक अधीक्षक मासूम रजा रशादी व सदर ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद काव्य गोष्ठी में सैफी सलेमपुरी और सोज जमनावी ने अपनी शायरी से उपस्थित श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। कॉलेज के प्रबंधक हाजी मो. वारिस खान और प्रधानाचार्य मो. खालिद अमीर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लईक अहमद सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें