फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सात को भी निरस्त रहेगी गाजीपुर सिटी-दिलदारनगर की मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज-तराव स्टेशन के बीच समपार संख्या 11-सी पर सब-वे के निर्माण से पावर ब्लॉक लिया गया है। इससे 65103-65104 गाजीपुर सिटी-दिलदारनगर मेमू 3 जनवरी को निरस्त रही। ये ट्रेन 7 जनवरी को भी निरस्त रहेगी। निरस्तीकरण के साथ ही ट्रेनों का रीशिड्यूलिंग, शार्ट टर्मिनेशन, शाॅर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा।इसी तरह 7 जनवरी को कई ट्रेनों का रीशिडयूल व शाॅर्ट टर्मिनेट किया गया है। इनमें औड़िहार से चलने वाली 75102 औड़िहार-छपरा डेमू गाड़ी 30 मिनट रीशिड्यूल करके चलाई जाएगी। इसी तरह गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से 22433 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 60 मिनट रीशिड्यूल करके चलाई जाएगी। वहीं जौनपुर से चलने वाली 65102 जौनपुर-गाजीपुर सिटी मेमू औड़िहार जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। वाराणसी सिटी से चलने वाली 65106 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी मेमू गाड़ी औड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी। औड़िहार-गाजीपुर सिटी के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से चलने वाली 65119 गाजीपुर सिटी-जौनपुर मेमू गाड़ी औड़िहार से चलाई जाएगी। गाजीपुर सिटी व औड़िहार के बीच इसका निरस्तीकरण किया गया है। गाजीपुर सिटी से चलने वाली 65105 गाजीपुर सिटी-वाराणसी मेमू गाड़ी औड़िहार से चलाई जाएगी। गाजीपुर सिटी व औड़िहार के मध्य इसका संचालन निरस्त रहेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की ओर से दी गई।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का किया गया मार्ग परिवर्तन : गाजीपुर। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 6 जनवरी को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ जं.-इंदारा-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से 7 जनवरी को चलने वाली 75101 छपरा-औड़िहार डेमू गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ जं.-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 6 जनवरी को चलने वाली 22582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी।
निरस्त रहेगी श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस : गाजीपुर। 9 व 10 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 9 जनवरी को चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह गाजीपुर सिटी से 10 जनवरी को चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन

प्रयाग स्टेशन पर होगा चार ट्रेनों का ठहराव : गाजीपुर। महाकुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर 10 जनवरी से 28 फरवरी तक विभिन्न ट्रेनों का ठहराव प्रयाग स्टेशन पर दो मिनट के लिए किया गया है। कुल चार ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर सुबह 01.58 बजे पहुंचकर 02.00 बजे छूटेगी। 12669 चेन्नै सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर सुबह 02.28 बजे पहुंचकर 02.30 बजे छूटेगी। 22434 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर सुबह 04.28 बजे पहुंचकर 04.30 बजे छूटेगी। 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर शाम 04.28 बजे पहुंचकर 04.30 बजे छूटेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की ओर से दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें