फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस : बिजली निगम ने 30 हजार बकायेदारों से वसूले 28.95 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बिजली निगम के लिए ओटीएस (एक मुश्त समाधान योजना) अब तक काफी सकारात्मक साबित हो रहा है। योजना का पहला चरण बीते 15 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चला। पहले चरण में 30,337 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही इन्होंने 28.95 करोड़ रुपये बकाया भी जमा किया।जनपद में बकायेदारों को सरचार्ज में छूट देने को लेकर ओटीएस योजना का संचालन किया जा रहा है। यह योजना तीन चरणों में चल रही है। प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चला। अब योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। यह 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा। जो उपभोक्ता किन्हीं कारणवश अब तक ओटीएस का लाभ नहीं ले पाए हैं, वह दूसरे चरण में इसका लाभ उठा सकते हैं। तीसरा चरण जनवरी के अंत तक चलेगा। ओटीएस योजना के जरिए अधिक से अधिक राजस्व की वसूली हो सके, इसके लिए बिजली निगम की ओर से नगर से लेकर गांवों में कैंप लगाया जा रहा है। कैश काउंटर से लेकर सहज जनसेवा केंद्रों पर बिजली बिल भुगतान की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि जो लोग किन्हीं कारणों से ओटीएस के प्रथम चरण का लाभ नहीं ले पाए हैं, वह दूसरे चरण में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। योजना 31 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें