अस्पताल में मेडिकल के लिए जाती सोनम और साथ मे पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हो सकता है सोनम बिहार होते हुए गाजीपुर की सीमा में आई हो और वाराणसी की तरफ जा रही हो। वहीं, ढाबा जिस लेन पर स्थित है उस पर दूर-दूर तक कट नहीं है। ढाबे से नंदगंज की दूरी चार किमी, वाराणसी की 68 और प्रयागराज की दूरी 222 किमी है।
इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: मेडिकल के दौरान सोनम ने बार-बार किया ये काम; बेड पर सिर झुकाकर भी बैठी; 40 मिनट की कहानी
अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी किसी वाहन से यहां आई। कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे थे कि सोनम वाराणसी की तरफ से आई थी। फिलहाल इस कयास पर अब मेघालय पुलिस ही विराम लगाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मेघालय सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है। अब वहीं, पूरे मामले की जांच और कार्रवाई करेगी।