फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की टीम अव्वल गाजीपुर दूसरे नंबर पर

Wed, 16 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नेहरू स्टेडियम में पांचवीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को विभिन्न स्पर्धाओं में तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों पर निशाना साधा।
विज्ञापन


 जूनियर बालकों में जहां मेरठ का दबदबा रहा तो वहीं बालिकाओं में गाजीपुर भी डंका बजाता रहा। प्रतियोगिता में मेरठ पहले स्थान पर रहा जबकि मेजबान गाजीपुर दूसरे स्थान पर।


मंगलवार को जूनियर-सीनियर इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाइंड राउंड की प्रतियोगिता हुई।


 जूनियर बालकों के इंडियन राउंड में मेरठ के अमित पहले, चंदौली के जावेद दूसरे तथा अमन वेदवान को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में गाजीपुर की तीरंदाजों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


सविता वर्मा ने प्रथम, साधना दुबे ने द्वितीय तथा चंदौली की प्रीति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
टीम प्रतियोगिता में मेरठ को पहला, गाजीपुर को दूसरा तथा बागपत को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।


 मुख्य अतिथि डा. मुकेश ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि खेल को खेल की तरह खेलने से जहां खुद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है वहीं टीम को भी नई स्फूर्ति मिलती है।


 उन्होंने टीमों को बधाई देते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अब्दुल कलाम, मौसमी साहू, सुदामा राम, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे, पुष्पा दुबे, सत्यदेव प्रसाद, गोपीनाथ साहू, सुरेश कश्यप, राकेश मौर्य, सोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



 अंत में आयोजक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दुबे ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें