फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से संविदा कर्मी की मौत

Wed, 16 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर थाना क्षेत्र के चितौली चट्टी के पास मंगलवार की सुबह ट्रांसफार्मर के खंभा पर चढ़कर दूसरे ट्रांसफार्मर का कनेक्शन जोड़ते समय आपूर्ति चालू हो जाने पर एक संविदा कर्मी की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


 घटना से नाराज ग्रामीणों ने विभागीय कार्रवाई और मुआवाजे की मांग को लेकर मौके पर गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

पियरी गांव निवासी चंद्रपाल कुशवाहा (40 वर्ष) बिजली विभाग में संविदा कर्मी था।

चितौली चट्टी से 50 मीटर दूर एक ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उसे बदले जाने के बाद चंद्रप्रताप ने कनेक्शन जोड़ने के लिए सैदपुर विद्युत उपकेंद्र से शट डाउन (बिजली बंद कराना) लिया और चितौली चट्टी के पास लगे दूसरे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर दोपहर पौने 12 बजे कनेक्शन जोड़ने लगा।
विज्ञापन


 इसी बीच अचानक आपूर्ति शुरू होने पर उसे जोरदार करेंट लगा और वह ट्रांसफार्मर पर ही झुलसकर लटक गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

 गुस्साए लोगों ने आपूर्ति चालू करने वाले कर्मचारी सहित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा की मांग को लेकर घटनास्थल के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

 जाम से सड़क  के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
जानकारी होते ही कोतवाल रमायन सिंह, एसडीएम भानुप्रताप, कानूनगो कमला यादव मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद सपा विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव सुभाष यादव ने एसडीएम से वार्ता की।

एसडीएम ने विद्युत विभाग के जेई सहित दोषी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, अपने कोष से 30            हजार तत्काल देने और  किसान बीमा के अंतर्गत 5 लाख, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोटे से 2 लाख रुपया दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन


मृतक के भाई चंद्रभान ने सैदपुर कोतवाली में बिजली विभाग के जेई के खिलाफ 304 ए का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें