फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदौरा, दिलदारनगर में पांव फैला रहा खसरा

Wed, 18 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदौरा ब्लाक के दो गांवों में 24 घंटे के अंदर चिकन पाक्स से 9 लोग पीड़ित हो गए हैं।  इसमें भदौरा गांव के तीन और दिलदारनगर गांव के छह लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। एक सप्ताह पहले भदौरा गांव में  करीब आधा दर्जन लोग इससे पीड़ित रहे हैं। चिकित्सक मौसम में हो रहे  उतार चढ़ाव के साथ तीखी धूप और चढ़ते तापमान को इसकी प्रमुख वजह मान रहे  हैं।
विज्ञापन



इस समय वातावरण का तापमान और धूप ने जहां लोगों को परेशानी में  डाल दिया है। वहीं चिकन पॉक्स का बैक्टीरिया तेजी से अपना पांव पसार रहा  है। इसकी चपेट में सबसे अधिक युवा और किशोर आ रहे हैं। भदौरा गांव निवासी  दीपक मौर्य (13), अमृता मौर्य (15) और मंजीत गुप्ता (17) दो दिनों से इस  बीमारी से पीड़ित हैं।


बीते एक सप्ताह पूर्व इसी गांव के आधा दर्जन लोग इस  बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं। चिकन पॉक्स के तेजी से बढ़ रहे प्रकोप से  ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। दिलदारनगर गांव के आधा दर्जन लोगों को  इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन



ब्लाक के दो गांवों में 24 घंटे  के अंदर चिकन पॉक्स के 9 पीड़ित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप  मचा हुुआ है। आस-पास के गांवों में भी इस रोग के पांव पसारने की आशंका  बनी हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें