फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी का इंजन फेल, खड़ी रही ट्रेनें

Wed, 18 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
ऐशबाग-सीतापुर छोटी लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जमानिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की भोर में करीब पांच बजकर सात मिनट  पर श्रमजीवी  एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इस कारण ट्रेन जहां की तहां खड़ी रही।  इसके चलते कई अन्य ट्रेनें भी जहां की तहां खड़ी रही।
विज्ञापन


श्रमजीवी का इंजन फेल होने से 13202  बाम्बे जनता जमानिया होम, 13258 जनसाधारण धीना में, 12316 अनन्या  एक्सप्रेस सकलडीहां, 13008 तूफ़ान एक्सप्रेस सकलडीहा में खड़ी रही। इसके अलावा 12368  विक्रमशिला कुचमन, 12295 संघमित्रा कुचमन में  खड़ी रही। इंजन खराब होने की सूचना श्रमजीवी एक्सप्रेस के ड्राइवर बीएन सिंह  ने स्टेशन मास्टर आरआर सिंह को दी। श्री सिंह ने तत्काल कंट्रोल को सूचना दी।

आरआर सिंह ने बताया की अप लूपलाइन में  मालगाड़ी खड़ी थी। कंट्रोल से आदेश लेकर श्रमजीवी एक्सप्रेस में जोड़कर पांच बजकर 54  मिनट पर ट्रेन को दरौली लूप लाइन के लिए रवाना कर दिया गया।  ट्रेन दरौली में 6 बजकर 20  मिनट पर पहुंची। मुगलसराय से इंजन आने पर ट्रेन सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर  रवाना होनी शुरू हुईं। यातायात सुचारू होने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें