फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आजमगढ़ की माया ने गाजीपुर की आकांक्षा को हराकर मुकाबला जीता

विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में आयोजित बैटमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि एसपी सिट
विज्ञापन
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में रविवार को उपेंद्र सिंह स्मृति अंतर जनपदीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में आजमगढ़ की माया ने गाजीपुर की आकांक्षा को हराकर मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग बालिका के एकल मुकाबले का पहला क्वार्टर फाइनल में गाजीपुर की आकांक्षा ने 30-18 से गाजीपुर की ही अराध्या कोहराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मऊ की वंशिका ने 30-24 से गाजीपुर की दिव्या हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ की माया ने गाजीपुर की प्रियांजलि को 30-27 से हरा दिया। चौथे क्वार्टर फाइनल में वाराणसी के मौसमी ने गाजीपुर की वागमिता को 30-22 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहले सेमीफाइनल में आकांक्षा ने वंशिका को 30-22, 21-18 और 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में माया ने आकांक्षा को 21-17, 21-18, 21-19 से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की माया ने गाजीपुर की आकांक्षा को 21-17, 21-18, 21-19 से प्रतियोगिता के बालिका एकल मुकाबले की विजेता बनी। बालक वर्ग के एकल के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आजमगढ़ के हर्ष ने भदोही के शिवांश को 21-17, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, इसका पहला सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया था। इसमें गाजीपुर के हर्ष ने आजमगढ़ के अंश को 30-21 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ के हर्ष पाठक ने गाजीपुर के हर्ष को 20-17,21-19 से हराकर फाइनल मुकाबले की जीत दर्ज की। वहीं, सीनियर बालक वर्ग युगल मुकाबले के फाइनल में आजमगढ़ के हर्ष व आकाश की जोड़ी ने गाजीपुर के हर्ष और राकेश की जोड़ी को 21-17, 21-15, 21-19 से हराकर फाइनल की विजेता रही।
विज्ञापन

वाराणसी के अरुण व विजय की जोड़ी ने मऊ को हराया-प्रतियोगिता के 35 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के डबल मुकाबले के पहले सेमीफाइनल में मऊ के रजनीकांत व सूर्या की जोड़ी ने वाराणसी के राहुल व मोहम्मद अरबी की जोड़ी को तीन सेट में 21-11,21-19,21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी के अरुण व विजय की जोड़ी ने गाजीपुर के त्रिभुवन व राजेश की जोड़ी को 21-19,21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रजनीकांत व सूर्या और अरुण व विजय की जोड़ी के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में वाराणसी के अरुण व विजय की जोड़ी ने मऊ के रजनीकांत व सूर्या की जोड़ी को 21-15, 21-17 से हराकर जीत दर्ज की।

गाजीपुर के जोड़ी ने वाराणसी को हराया- 50 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के डबल सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी के डॉ. मनोज व राजीव की जोड़ी ने गाजीपुर के अतिरिक्त एसडीएम डॉ विनोद जोशी व योगेंद्र यादव की जोड़ी को 21-17, 21-14, 21-17 से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गाजीपुर के अरुण व आलोक की जोड़ी ने गाजीपुर के ही डॉ. आलोक व संतोष वर्मा को 21-17, 21-19 से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में गाजीपुर के अरुण व आलोक की जोड़ी ने वाराणसी के डॉ. मनोज व राजीव की को 21-15,21-19 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।। इसमें रेफरी की भूमिका में नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन प्रशिक्षक चंदन यादव, अजय यादव, शनि, विकास, विवेक थे। अंत में मुख्य अतिथि एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और अतिरिक्त एसडीएम डॉ. विनोद जोशी व चंद्रशेखर यादव ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर आयोजक बृजेश यादव, अध्यक्ष प्रहलाद राय, कमेटी के सदस्य राजेश अग्रहरी, अमित अग्रहरी और योगेंद्र यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें