फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की कई घटनाओं से भारी बर्बादी

Tue, 24 Mar 2015 11:11 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा/ताजपुरडेहमा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोसलपुर गांव के महाराज बाबा मंदिर के पास मंगलवार की सुबह चूल्हे से निकली चिंगारी की आग से छह झोपडि़यां जलकर राख हो गई। अगलगी में छह बकरियां जल मरीं, वहीं एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन



गोसलपुर गांव निवासी सुबह खेत में कटिया करने के लिए गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से पारस गोड़ की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बगल में स्थित छोटेलाल गोड़, विंध्याचल गोड़, इंद्रदेव गोड़, दिनेश गोड़ की झोपडि़यों को भी अपनी आगोश में ले लिया और छह झोपडि़यों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग पर नजर पड़ते ही आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके की तरफ से दौड़ पडे़।

 फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में झोपड़ी में बंधी पारस गोड़ को छह बकरियां जल मरीं, जबकि छोटेलाल की एक गाय गंभीर रूप से रूप से झुलस गए। झोपडि़यों में रखा अनाज, बिस्तर, चारपाई, पहनने का कपड़ा सहित अन्य सामान आग में जलकर खाक में मिल गए । लोगों द्वारा आग बुझाने के बाद फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद पीडि़त खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन



आग लगने से हजारों की क्षति
सैदपुर/देवकली। कोतवाली क्षेत्र के औडि़हार स्थित एक गद्दे के कारखाने में आग लगने से हजारों रुपये की रुई सहित कई दर्जन गद्दे-रजाइयां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। उधर नंदगंज के महमदूपुर पाली में रिहाइशी झोपड़ी में आग लगने से एक भैंस की जहां मौत हो गई वहीं आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।


औडि़हार निवासी विनोद मौर्य के रजाई-गद्दे के कारखाना में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोदाम में धुआं दिखाई देने पर जब तक लोग कुछ करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कई सबमर्सिबल और पंपसेट चलाकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक रुई और दर्जनों तैयार रजाई-गद्दे जल गए।

उधर नंदगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर पाली ग्राम में राममूर्ति प्रजापति की रिहाइशी झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा अनाज, कपड़ा, घरेलू सामान, 55 सौ रुपये नगद तथा एक भैंस की जलकर मौत हो गई। जबकि एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। आग बुझाने के प्रयास में सीताराम (35) के हाथ- पैर झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इस घटना में करीब 50 हजार रुपये की क्षति बताई गई है।


बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार फरीदनपुर में बीते सोमवार की रात उदय नाथ की झोपड़ी में आग लगी। देखते-देखते आग विकराल रूप लेते हुए बृजेश, कल्पनाथ  की झोपड़ी जल उठी। झोपड़ी में बांधी गई एक भैंस व एक गाय निकालने तथा मड़ई में रखा सामान बाहर निकालने खुशबू (18), सविता देवी (50) पत्नी झुलस गई। हल्का लेखपाल शेषनाथ श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें