मुहम्मदाबाद में संचालित ट्रामा सेंटर का भी मुद्दा विधायक ने उठाते हुए कहा कि सुचारू रूप से नहीं चल रहा है, केवल दो डॉक्टर आते हैं और उनके लिए पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं है। एक्सरे मशीन तक उपलब्ध नहीं है। ट्रामा सेंटर में उचित व्यवस्था करने की मांग की गई।
बिजली की समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि पिछले 20 वर्षों में उनके विधानसभा क्षेत्र में एक भी नया पावर हाउस और सब-स्टेशन नहीं खोला गया है, जिसके कारण गर्मी और सिंचाई के समय विधानसभा की जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मुहम्मदाबादग विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम खोलने की भी मांग किए।