फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: काशी और कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से यात्रियों में हड़कंप, गाड़ी रुकते ही कूदने लगे यात्री

Tue, 18 Feb 2025 02:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/बलिया।

सार

काशी और कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की अफवाह पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। मामला गाजीपुर और बलिया जिले का है। अफवाह के बाद ट्रेन रुकते ही यात्री प्लेटफार्म पर कूदने लगे। मौके पर मौजूद आरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने छानबीन के बाद ट्रेन को रवाना किया। 
विज्ञापन
अफवाह के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में मंगलवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की अफवाह पर हड़कंप मच गया। स्थानीय औड़िहार जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों में अफरा- तफरी  मच गई। अफवाह के चलते कुछ यात्री प्लेटफार्म पर अपने लगेज के साथ ट्रेन से कूदने लगे। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सैदपुर क्षेत्राधिकारी अनिल के नेतृत्व में पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से पूरे ट्रेन की गहनता से छानबीन की। कोई विस्फोटक वस्तु न होने के बाद उक्त ट्रेन आधे घंटे देर से गंतव्य के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन


महाकुंभ की भीड़ के चलते अफवाहों का बाजार भी गर्म है। ऐसे में आए दिन ट्रेनों में बस होने की अफवाह उड़ाई जा रही है। हालांकि पुलिस जगह-जगह इस मामले को लेकर सतर्क है और हर बड़े स्टेशनों पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

अफवाह के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व यात्री - फोटो : अमर उजाला
मुबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम रखने की खबर पर जांच में जुटी पुलिस 
बलिया रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस में कंट्रोल रूम से संदिग्ध बैग (बम) रखने की सूचना पर  प्रशासन में खलबली मच गई। देखते ही देखते स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर सीओ सिटी श्यामकांत, आरपीएफ उपनिरिक्षक जयेंद्र कुमार मिश्र, जीआरपी प्रभारी विवेकानन्द भारी पुलिस  बल के साथ वाशिंगपिट पर साफ सफाई के लिए खड़ी कामायनी एक्सप्रेस की जांच पड़ताल की। जवानों ने डिटेक्टर से जांच की, इसको लेकर घंटों गहमा गहमी बनी रही। 
 
प्लेटफार्म पर बैठे यात्री सामानों व संदिग्ध बैग, गठरी की जांच की। पल-पल की सूचना कंट्रोल लेता रहा। कामायनी एक्सप्रेस में  मैनुअली चेकिंग में कुछ न मिलने पर छपरा से डॉग स्क्वायड व आजमगढ़ से बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। रेलवे स्टेशन पुलिस चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान जांच पड़ताल करते रहे। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। 

कामायनी एक्सप्रेस सुबह छह बजे के करीब मुबई से बलिया प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी थी। करीब 11 वजे गोरखपुर कंट्रोल से ट्रेन में कामायनी एक्सप्रेस में संदिग्ध बैग (बम) रखने की सूचना मिली। पुलिस बल ट्रेन से यात्रियों को खाली करवा कर जांच के लिए वाशिंगपिट पर ले  जाकर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी श्यामकांत ने बताया कि ट्रेन में संदिग्ध बैग ( बम)  रखने की सूचना पर जांच पड़ताल की गई है। सुरक्षा की दृषिट से डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें