फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली के डहराकला गांव में बुधवार की अल सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति सहित छह पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हीरानंदपुर गांव निवासी चांदनी (26) का विवाह 27 मई 2018 को डहराकला गांव निवासी रंजीत कुमार के साथ हुई थी। मृतका के पिता धरमूराम ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पुत्री को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में एक बार पंचायत भी हो चुकी थी। यही नहीं दहेज के लिए पुत्री से गाली-गलौज करने के साथ उसे मारने-पीटने का काम ससुरालियों द्वारा किया जाता था। इनके प्रताड़ना से तंग आकर पुत्री ने फंदे पर लटकर जान दे दी। इधर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सैदपुर सीओ बलराम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति रंजीत कुमार, जेठ संजीत कुमार, सभाजीत, देवर संजय कुमार, देवर हरीलाल, देवरानी पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें