फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र स्थित पुल से एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार को छलांग लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद राहगीरों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। दवा के लिए जमानिया लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

जमुआंव निवासी पूनम देवी (22) काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इसके चलते वह अवसाद ग्रसित हो गई थीं। पति सुजीत साईकल पर बैठाकर जमानिया डाक्टर को दिखाने ले जा रहा था। पक्का पुल पर चढ़ान होने की वजह से दोनों पैदल चलकर पुल पार कर रहे थे। सुजीत साईकल लेकर आगे-आगे चल रहा था कि अचानक पीछे चल रही पत्नी पूनम ने पुल की रेलिंग फांदकर गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे राहगीर महिला को छलांग लगाते देख शोर मचाने लगे। जब-तक पति पीछे मुड़कर देखता और राहगीर मौके पर पहुंचते तब-तक विवाहिता गंगा में कूद चुकी थी। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर घटना की सूचना मिलते परिजन रोने-बिलखने लगे। स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जमानिया से गोताखोर बुलाकर जाल डलवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें