फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से विवाहिता की मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाने से कुछ दूरी पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुआ जब वह अपने भतीजे के साथ बाजार से बाइक से घर लौट रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बनतरा गांव निवासी भुल्लन यादव की पत्नी राधिका देवी (45) अपने भतीजे अंबिका यादव के साथ बाजार में छठ का सामान खरीदने गई थी। सामान खरीदने के बाद वह अपने भतीजे के साथ घर लौट रहीं थी। इसी दौरान गाजीपुर से वाराणसी जा रहे बालू लदे ट्रक ने साइकल सवार को बचाने के प्रयास में धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विवाहिता ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही हड़कंप मच गया। छठ पूजा की तैयारी कर रहे परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें