फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिपुरा मारकिनगंज निवासी सुनील यादव की पत्नी अनामिका यादव ने जहर खा कर जान दे दी। पुलिस मालमे की जांच कर रही है। शनिवार दोपहर 11 बजे के करीब पारिवारिक कलह के चलते अनामिका ने यह कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

23 मई 2020 को फाक्सगंज की अनामिका पुत्री नौरंग यादव की शादी मारकिनगंज के सुनील यादव पुत्र राधेश्याम यादव से हुई थी। एक हफ्ते पहले अनामिका ससुराल से मायके गई थी। शुक्रवार को वह अपने ससुराल लौटी थी। दो दिनों के बीच किसी बात पर परिवार में कलह पैदा हुआ। जिसके बाद अनामिका ने कथित जहर खाकर जान दे दी।कोतवाल विमल मिश्रा ने बताया कि शव को मर्चरी में रखा गया है। लड़की के परिवार वालों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में लड़की के ससुराल वालों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें