फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कैग अधिकारी बन रचाई शादी, पति समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पहले कैग दिल्ली में अफसर बताकर रिश्ता किया, फिर करोड़ों रुपये ऐठ लिए और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं…” यह आरोप है जिले के करंडा थाना क्षेत्र गोसंदेपुर गांव निवासी उमेश चन्द्र सिंह का, जिनकी पुत्री अंबिका सिंह दहेज प्रताड़ना और ठगी की शिकार बताई जा रही है। मामले में हरियाणा के बल्लभगढ़ महिला थाने में पति शुभम सिंह और ससुर अनिल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उमेश चन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 29 अप्रैल 2025 को जिले के जखनियां क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी शुभम सिंह से धूमधाम से हुई थी। शादी से पहले शुभम को भारत सरकार के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय, नई दिल्ली में वरिष्ठ लेखा परीक्षक अधिकारी बताया गया था।
इसी आधार पर रिश्ता तय हुआ और परिवार ने सामाजिक प्रतिष्ठा के अनुरूप शादी में करीब 2 से 2.30 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, आरोपी ससुर अनिल सिंह का कहना है कि यह सही है कि प्राथमिकी दर्ज हुई है। अंंबिका जून 2025 के पहले सप्ताह मैं फरीदाबाद गई है और उसके पिता और मेरी बहू का कहना है कि उसका पति फरीदाबाद में उसके ही घर पर घर जमाई बनकर रहे। उन्होंने बताया कि जब से हमारी पत्नी मरी है तब से घर की देखरेख करने वाली कोई महिला नहीं है, लेकिन वह घर पर आने का नाम नहीं लेती है। उधर, पीड़िता के पिता का आरोप-साजिश कर हमारी बेटी की जिंदगी के साथ पिता व पुत्र ने खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें