फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दीपावली पर गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार स्थित दुकान पर सजावटी सामग्री की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपावली के उल्लास और उत्साह के बीच शनिवार को शहर के बाजारों में रौनक देखते ही बनी। पर्व की पूर्व संध्या पर सुबह से ही प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिठाई, पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

देर शाम तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। दीपावली के स्वागत में पूरा बाजार उत्सवी रंग में नजर आया।
नगर के मिश्रबाजार, महुआबाग, बंशीबाजार, लंका, स्टेशन रोड, सिंचाई विभाग चौराहा, लालदरवाजा सहित विभिन्न इलाकों में दुकानदारों ने रंग-बिरंगी सजावट कर ग्राहकों का स्वागत किया। विशेष रूप से मिठाई, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की भी खूब खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें