फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दीपावली पर अस्पताल अलर्ट, 243 स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे रहेंगे तैनात

विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार में दिवाली की पूर्व संध्या पर खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपों का पर्व दीपावली रविवार धूमधाम से मनेगी। पर्व के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। आठ नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक 12 विशेषज्ञों व 243 स्वास्थ्य कर्मियों की 24 घंटे तैनाती की गई है। यही नहीं पुरुष अस्पताल में 16 तो सीएचसी पर पांच-पांच बेड सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, आपात सेवाएं लगातार संचालित होती रहेगी। इसके अलावा आपात कक्ष में सर्जरी की व्यवस्था में बनी रहेगी। मरीजों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्राचार्य स्वयं निगरानी करने के साथ मॉनीटरिंग करते रहेंगे। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि गोराबाजार स्थित नवनिर्मित 300 बेड और 200 बेड पुरुष अस्पताल के लिए 110 स्टाफ नर्स, 70 एमपीडब्ल्यू, छह फार्मासिस्ट, सात मेडिकल ऑफिसर के अलावा दो मैट्रन की तैनाती की गई है। साथ ही आंख, गाइनी, स्किन, मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो विभाग के 12 विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा महिला अस्पताल में 50 स्टाफ नर्स, 20 एमपीडब्ल्यू, दो एसआर, दो कंसलटेंट और छह जेआर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 110 गार्ड्स की भी तैनाती रहेगी। यह पूरी व्यवस्था 11 नवंबर तक जारी रहेगी। यही नहीं महिला अस्पताल में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन और सामान्य प्रसव दोनों का लाभ मिलेगा। वहीं, दोनों जगहों पर आपात सेवाएं अनवरत चलती रहेगी। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त दिशा-निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें