फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के दोस्त कर रहे मार्केट मैनेज

Fri, 16 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अपने किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। इस सरकार ने लोगों को छलने का काम किया है। यह कहने में जरा भी हिचक नहीं हो रहा है कि मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री हैं। मोदी के इशारे पर ही पिंडरा,
विज्ञापन


वाराणसी के विधायक अजय राय पर रासुका लगाने की कार्रवाई की गई। ये बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह के खालिसपुर स्थित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहीं।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से भाजपा सरकार सबसे झूठी और असफल सरकार है। झूठी मैं इसलिए कह रहा हूं कि उसने जितने भी वादे किए, उसे पूरा नहीं किया। काला धन वापस लाने, 15 लाख प्रति परिवार, किसानों को ऊपज
विज्ञापन


का 50 प्रतिशन बोनस, बेरोजगारों को रोजगार, सीमाओं पर सम्पूर्ण सुरक्षा और सबका साथ सबका विकास के वादे पूरी तरह से झूठ साबित हुए। किसान से दाल 35-40 रुपया किलो लिया जा रहा है और बाजार में 180 और 2 सौ

रुपये किलो बिक रहा है। इसके बीच का चार गुना मुनाफा कौन कमा रहा है। मोदी जी के पूंजीपति दोस्त बिचौलिए मार्केट मैनेज कर रहे हैं।

बिहार चुनाव में प्रचार के लिए जा रहे श्री तिवारी ने कहा कि बिहार के पहले चरण के मतदान से  मेरी गठबंधन टीम 35 सीट पर विजयी होगी। बिहार में कांग्रेस गठबंधन की पूर्ण सरकार बनेगी। भाजपा को हराने के लिए यह गठबंधन
बनाया गया है।

शहर के रौजा और बड़ीबाग चुंगी के पास शहर कांग्रेस कमेटी और युकां के नेताओं और कार्यकर्ताओं और रौजा पर कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का बिहार जाते समय भव्य स्वागत किया।

बड़ीबाग चुंगी के पास स्वागत करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह, शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शफीक अहमद, पंकज दुबे, जैदी साहब, आशुतोष गुप्ता, नगीना पांडेय ने स्वागत किया। रौजा पर स्वागत करने वालों में

अब्दुर राफेज्या, ओमप्रकाश भारद्वाज, रत्नेश पांडेय, मंजूर आलम, हफीज अंसारी, शहनवाज खान, शहीहुल हसन, संतोष, मीनू यादव, संतोष खरवार, अब्दुर कादिर, विनय गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें