फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मरदह बाजार- कासिमाबाद मार्ग की 40 वर्ष बाद होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय बस स्टैंड से निकलने वाली कासिमाबाद मार्ग चौड़ीकरण के लिए करीब 35. 84 करोड़ बजट कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रयास से हुआ स्वीकृत। करीब चार दशक बाद सड़क पर जाम एवं जर्जर हाल की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी,आवागमन सुगम होगा। सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर के प्रयास से मरदह-कासिमाबाद करीब 12.14 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 35. 84 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। लागत के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025 एवं 2026 में कुल 7.16 करोड़ व्यय होगा। निर्माण कार्य 18 माह में पूरा होना है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग से मरदह बस स्टैंड से चलकर कासिमाबाद तक जाने वाले इस मार्ग के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग कर रहे आमजनों में हर्ष है। जिला उपाध्यक्ष प्रीतम कन्नौजिया, विनोद विश्वकर्मा, जावेद अहमद, उमरावती सिंह आदि लोगो द्वारा इस कार्य को काफी सराहा जा रहा है। क्षेत्रीय भाजपा के जिला पंचायत सदस्य शशिप्रकाश सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, लोकसभा सांसद सनातन पांडेय,एमएलसी विशाल सिंह चंचल,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने भी मार्ग के निर्माण के लिए अपने स्तर से लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की थी।
विज्ञापन

मार्ग चौड़ा होने से दो लाख लोगों को मिलेगा फायदा-मरदह। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बीएल गौतम ने बताया कि यह मार्ग सात मीटर चौड़ा होगा। सड़क चौड़ी होने से करीब दो लाख लोगों को फायदा मिलेगा। यह मार्ग स्थानीय बस स्टैंड स्थित डां भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास से चलकर थाना व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मस्जिद से होते हुए छोटका मरदह,नोनरा,डोड़सर, कोदई, भीड़वल,सेवठा,सिगेंरा,बेलसड़ी,गेहुड़ी गांव होते हुए कासिमाबाद के कुतुबपुर गांव के पास कासिमाबाद - बहादुरगंज मार्ग से जुड़ेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें