फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कई प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्र ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पिछली बैठक मे प्रस्तावित कार्यों की पुष्टि तथा साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों मे मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, पांच लाख तक की आयुष्मान योजना,फ्री राशन,देश के 12 करोड़ किसानों को एक साथ किसान सम्मान का लाभ,जन कल्याण के प्रति सड़क ,सुरक्षा, स्वास्थ्य कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश मे आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है। बैठक में प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव पर उपस्थित सदन सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के द्वारा आगामी कार्य योजना को बैठक पटल पर रखा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 52 वें जन्मदिन अवसर पर करतल ध्वनि से बधाई दी गई तथा उनके दीर्घायु स्वस्थ जीवन की शुभकामना व्यक्त किया गया। जिला पंचायत परिसर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन तथा विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर दिवंगत भाजपा सदस्यों के सम्मान मे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय,विजयशंकर राय और बृजेन्द्र राय ने आगामी कार्य योजना के प्रस्ताव पर विचार तथा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव पर ओमप्रकाश राय और श्यामराज तिवारी ने समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, डा संगीता बलवंत,शिवपूजन राम,सुनील सिंह,सरोजेश सिंह,प्रो शोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल,राजन सिंह,अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दया शंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें