पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने पर स्थानीय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संवेदना जताई और बाजार में आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया।
बाजार से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय बस स्टैंड स्थित ङा अंबेडकर की मूर्ति के सामने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर आकाश सिंह, प्रिन्स सिंह, सत्येंद्र, राजन, धीरेन्द्र, प्रदीप, राकेश, दिप, सुमंत, आशुतोष आदि मौजूद रहे।