फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनिहारी–जखनियां–फद्दोपुर मार्ग होगा चौड़ा, 20. 84 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
जखनिया-फद्दोपुर मार्ग की स्थिती। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। करीब नौ किमी लंबे मनिहारी–जखनियां–फद्दोपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए शासन ने 20 करोड़ 84 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से मनिहारी, जखनियां, फद्दोपुर और आसपास के करीब 40 गांवों के करीब एक लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क चौड़ी होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। इसको लेकर शासन के अनुसचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने बीते 25 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा था। इसमें कहा गया है कि परियोजना के तहत कार्य की कुल लागत 2084.85 लाख रुपये होगी। वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त के रूप में 6 करोड़ 25 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क का निर्माण चैनेज 14.000 से 23.000 तक, यानी लगभग 9 किलोमीटर की लंबाई में कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने रखी शर्तें-शासन ने निर्देश दिया है कि कार्य शुरू करने से पहले परियोजना को सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल इसी कार्य में किया जाएगा। साथ ही किसानों की भूमि बिना उनकी सहमति के परियोजना में शामिल नहीं की जाएगी।
शासन की ओर करीब नौ किमी लंबे मनिहारी–जखनियां–फद्दोपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 20 करोड़ 84 लाख 85 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। विभाग की ओर से टेंडर का कार्य करा शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।-बीएल गौतम, अधीक्षण अभियंता, पीडब्लूडी, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें